अमर शहीद लेफ्टिनेंट यश आदित्य स्मृति फोटो प्रतियोगिता 
अब तक के विजेता :-
प्रतियोगिता -10 सुश्री कोमल सोनी ,सरगुजा (छत्तीसगढ़)
प्रतियोगिता -09 सुश्री प्रज्ञा गुप्ता,बांसवाड़ा (राजस्थान)
प्रतियोगिता -08 किसी का सही उत्तर नहीं मिला 
प्रतियोगिता -07 डॉ सुनील कुमार देवरिया (उत्तर प्रदेश)
प्रतियोगिता -06 देवेन्द्र राज सुथार ,जालौर (राजस्थान)
प्रतियोगिता -05 विजय चौधरी,औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
प्रतियोगिता -04 कु वर्तिका ,बहराइच (उत्तर प्रदेश)
प्रतियोगिता -03 व्रजेश चौहान ,ग्वालियर(मध्य प्रदेश)
प्रतियोगिता -02 निधि एस॰ हैदराबाद (तेलंगाना)
प्रतियोगिता -01 राकेश मोहन नौटियाल ,डाकपत्थर (उत्तराखंड)
प्रणाम पर्यटन फोटो प्रतियोगित
पर्यटन पर आधारित  हिन्दी पत्रिका "प्रणाम पर्यटन" देश की पहली त्रैमासिक पत्रिका है । जिसका प्रकाशन अक्टूबर-दिसंबर-2016 से प्रारम्भ हुआ। दो-तीन अंक निकालने के बाद ही जहां पाठकों की पत्रिका में रुचि बढ़ी वही उनकी मांग भी होने लगी कि पत्रिका में पर्यटन से संबन्धित कोई प्रतियोगिता पाठकों के लिए शुरू की जाय ।  इसी बीच लखनऊ निवासी आकाशवाणी के सेवानिवृत अधिकारी श्री प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी  जी से भेंट हुई ,उन्हें पाठकों की मांग के बारे में बताया तो वह सहर्ष पुरस्कार राशि के प्रयोजन के लिए तैयार हो गाए। बस उसी के बाद उनके पुत्र की स्मृति में " अमर शहीद लेफ्टिनेंट यश आदित्य स्मृति फोटो प्रतियोगिता " की शुरुवात हो गई ।
जिसकी लोकप्रियता का अंदाज़ आप इसी से लगा सकते हें कि हर फोटो प्रतियोगिता के परिणाम के लिए लाटरी सिस्टम का उपयोग किया जाता है। तब जा कर किसी एक विजेता के नाम की घोषणा होती है। जिसके तहत आने वाले सही उत्तरों के प्रेषकों के नामों को इकठ्ठा कर पाँच वर्ष से कम उम्र वाले बच्चे द्वारा  एक पर्ची निकलवाई जाती है,उसी के मुताबिक विजेता के नाम की घोषणा होती है।
                                                     प्रतियोगिता के तहत :-
विजेता प्रतिभागी को 1100/- का चेक ।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक "प्रमाण पत्र"
(यह पुरष्कार विजेता को पंजीकृत डाक द्वारा उनके पते पर भेजा जाता है।  
Mail- picturecontest@rediffmail.com
(नियम व शर्तें) प्रतियोगिता में 'प्रणाम पर्यटन' व प्रणाम पब्लिशिंग 
हाउस से जुड़े व उनके परिजन भाग नहीं ले सकते।)