प्रणाम पर्यटन - पहले पढ़ें, फिर घूमें
Search
  • Home
  • यात्रा वृतांत
  • कहानियां
  • विडियो
  • कथानक
  • नई पुस्तकें
  • फोटो जरा हटके
  • About Us
  • गतिविधियाँ
  • Eco Tourism
  • Magazine
  • Advertise with us

Menu Social

Search
मुख्यपृष्ठFEATUREदस दिनों में 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये 'श्री रामलला' के दर्शन

दस दिनों में 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये 'श्री रामलला' के दर्शन

प्रणाम पर्यटन फ़रवरी 02, 2024 0 टिप्पणियाँ
बीते साल 2023 अयोध्या में 5.76 और काशी में लगभग 8.55 करोड़ पर्यटक आये
लखनऊ: 02 फरवरी, 2024 / (प्रणाम पर्यटन ब्यूरो ) धार्मिक पर्यटन ने उत्तर प्रदेश पर्यटन में सैलानियों को विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराए हैं। सरकार के प्रयासों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और काशी प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वर्ष 2023 में अयोध्या में लगभग 05.76 करोड़ और काशी में लगभग 08.55 करोड़ लोगों ने भ्रमण किया। यह संख्या वर्ष 2022 में आयोध्या में पहुंचे पर्यटकों से लगभग 03.36 करोड़ और काशी में पहुंचे पर्यटकों की संख्या से लगभग 01.42 करोड़ अधिक है। पिछले 10 दिनों में अयोध्या में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। धार्मिक पर्यटन बढ़ने से अयोध्या समेत प्रदेश के अन्य जनपदों के आर्थिक परिदृश्य में तेजी से बदलाव आ रहा है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 31,85,62, 573 पर्यटक आए थे। यह संख्या वर्ष 2021 से लगभग 180 प्रतिशत ज्यादा है। वर्ष 2022 में अयोध्या में कुल 2,39,10,479 पर्यटक आए थे। इसमें 2,39,09,014 घरेलू और 1,465 विदेशी थे। अयोध्या में वर्ष 2023 में 5,75,70,896 लोगों ने भ्रमण किया। इसमें 5,75,62,428 घरेलू और 8,468 विदेशी पर्यटक थे।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि भगवान शिव की नगरी के रूप में विश्व विख्यात काशी में वर्ष 2022 में कुल 7,12,31,051 पर्यटक पहुंचे थे। इसमें 7,11,47,310 घरेलू और 83,741 विदेश से आने वाले सैलानी थे। यहां वर्ष 2023 में कुल 8,54,73,633 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 8,52,71,729 घरेलू और 2,01,904 विदेश से आने वाले पर्यटक थे। खास बात यह है कि घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ विदेश से आने में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। काशी में वर्ष 2022 की तुलना में 2023 में 1.18 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक बढ़े हैं। इसी तरह अयोध्या में वर्ष 2022 में 1,465 जबकि 2023 में 8,468 विदेशी पर्यटक आए थे। इस हिसाब से सात हजार पर्यटक बढ़ गए। श्री जयवीर सिंह ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों का रेला उमड़ रहा है। प्रतिदिन लाखों लोग दर्शन-पूजन और भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। अयोध्या धाम के प्रत्येक मंदिर व अन्य श्रद्धालु स्थल सजाए और संवारे जा रहे हैं। हवाई, रेल और रोड के माध्यम से शानदार कनेक्टिविटी दी जा रही है। पर्यटकों के ठहरने लिए टेंटसिटी, होटल सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पर्यटकों के भ्रमण के लिए ऐसे में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में प्राचीन काल से विख्यात यह नगरी देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र में प्रमुखता से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास कर रहा है। पर्यटन स्थलों के साथ-साथ पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। अयोध्या का विश्व की सुंदरतम नगरी के रूप में विकास हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि कल लोकसभा में पेश हुए केन्द्रीय बजट में पर्यटन सेक्टर पर खासा ध्यान दिया गया है। आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित की गयी है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 को इससे ज्यादा फायदा होगा।
Tags
FEATURE
  • facebook
  • twitter
  • whatsapp
  • pinterest
  • linkedin
Related Article
 प्रणाम पर्यटन

प्रस्तुतकर्ता प्रणाम पर्यटन

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

FEATURE

0 टिप्पणियाँ

jan-June,26

jan-June,26

Oct-Dec 2025

Oct-Dec 2025

WE ME GO TT

WE ME GO TT

Cover July-Sep-25

Cover July-Sep-25
Cover July-Sep-25

Cover/April-June 2025

Cover/April-June 2025

As

As

आवरण ,जनवरी-मार्च 2025

आवरण ,जनवरी-मार्च 2025

uptou

uptou

upinf

upinf

TVD

TVD

Add CSS

TVD

TVD

upinf

upinf

uptou

uptou

UP

UP
UP

As

As

s

s

Cover July-Sep-25

Cover July-Sep-25

कुल पेज दृश्य

WE ME GO TT

WE ME GO TT

Contact US

नाम

ईमेल *

संदेश *


© Copyright प्रणाम पर्यटन - पहले पढ़ें, फिर घूमें