बदायूँ : वेदों की नगरी कहे जाने वाले
जनपद बदायूँ में हिंदी साहित्य में अमूल्य योगदान देने वाले साहित्यकारों को
सम्मानित करने के लिए नए क्षितिज के संपादक डॉ सतीश चंद्र शर्मा (सुधांशु) अध्यक्ष
के बी हिंदी सेवा न्यास बिसौली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह
वर्ष 2025 का आयोजन किया गया जिसमे देश विदेश से आये 125 रचनाकारों
को सम्मानित किया गया जिसमें कई साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
इसी क्रम में साहित्य और वीरता के लिए प्रसिद्ध , हिंदी साहित्य
के मजबूत स्तम्भ प्रताप नारायण मिश्र व निराला जी की साहित्यिक नगरी उन्नाव से भारत
तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (युवा) दुर्गा पसाद सिंह
(दुर्गा कृष्णा) एडवोकेट व लेखक जो सन 1934 में
स्थापित ठाकुरद्वारा श्री ठाकुर जी महाराज श्री राम लक्ष्मण जानकी जी के प्रबंध
न्यासी भी हैं और हिन्दी सिनेमा में बतौर गीतकार भी काम कर रहें हैं उन्हें कला
विभूषण श्री सम्मान 2100 रुपये से सम्मानित किया गया। इस अवसर
पर दुर्गा कृष्णा को हिंदी साहित्य और हिंदी सिनेमा से जुड़े लोगों ने जन्मदिन की
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर दुर्गा कृष्णा के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन
की मंगल कामना की।
0 टिप्पणियाँ