के.बी. हिन्दी सेवा न्यास (पंजी.), बिसौली (जिला बदायूं) द्वारा दिनांक 02.11. 2025 को 11वां अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इसमें साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।  समारोह में नेपाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि 11 राज्यों के 125 साहित्यकारों को उनके कर्तृत्व के आधार पर मूल्यांकन करके सम्मानित किया गया। 

इस भव्य और वृहद् आयोजन में 07 साहित्यकारों को रु. 5000/-,  01 साहित्यकार को रु. 3000/-,  42 साहित्यकारों को रु. 2100/- और 12 साहित्यकारों को रु. 1100/- की राशि के साथ शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आगरा के साहित्यकार शीलेन्द्र कुमार वशिष्ठ को सीताराम खुराना स्मृति 'साहित्य जलधि सम्मान' एवं रु. 5000/- की सम्मान राशि से सम्मानित किया गया।