आयोजन के बाद एक सामूहिक चित्र 

प्रणाम पर्यटन ब्यूरो,लखनऊ

सी मई माह की 14 तारीख को लखनऊ के होटल ताज एवं हॉलिडे बूकर्स डी एम सी के संयुक्त तत्वावधान में ट्रैवल्स संचालकों के लिए पर्यटन के अनुभव को साझा करने हेतु एक आयोजन एवं रोड शो  किया गया. जिसमें ताज समूह के कुछ होटल एवं अन्य प्रतिष्ठित ट्रैवल एजेंसियों ने भाग लिया. इस अवसर पर पर्यटन प्रेमियों एवं ट्रैवल संचालकों को नई जानकारियां भी दी गई,ताकि उनके माध्यम से घूमने-फिरने वाले पर्यटकों को उनकी ओर आकर्षित किया जा सके.

  आयोजन की विशेष बात यह रही कि कुछ ट्रैवल संचालकों को लॉटरी के माध्यम से विशेष होटलों एवं पर्यटन स्थलों के लिए आमंत्रित भी किया गया .कार्यक्रम के आयोजक एवं  हॉलिडे बूकर्स डी एम सी  के निदेशक देवेश कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से देश के पर्यटक स्थलों के बारे में आम लोगों को जानकारी दी जाती है.आज पर्यटन उद्योग ने पूरे विश्व में अपनी एक विशिष्ठ पहचान बना ली है. यह उद्योग  भारत के कई राज्यों के आर्थिक आधार का सिंबल बन चुका है पर्यटन उद्योग.

इस आयोजन में भाग लेने वाले लोगों में 'अयोध्यम' की संजू कुमार,'जागीर मानोर' के मोहम्मद युनुफ़ ,'ताज गंगेज वाराणसी /ताज नदेसर पेलेस' की कोमल श्रीवास्तव ',नौकोचिया हॉउस' की पल्लवी पाण्डेय ,'ताज कार्बेट रिसोर्ट्स एंड स्पा' के अभिषेक तोमर ,'गेटवे कुर्ग' के सलमान हसन ,'आई एम ट्रैवल एजेंट' के अमित गुप्ता के साथ-साथ 'हॉलिडे बूकर्स डी एम सी' के आकाश वर्मा,अतुल मिश्र,अभिषेक भी के साथ-साथ तमाम लोग शमिल थे.